Pages

Saturday 30 May 2020

कौन से हैं वे 5 खिलाड़ी जो भारत के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं ।





जब भी कोई खिलाड़ी क्रिकेटर बनता है तो उसका सिर्फ एक ही सपना होता है। अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना। कोई भी भारतीय क्रिकेटर भारतीय टीम के लिए खेलना चाहता है। उसका एक ही सपना होता है कि वह नीली जर्सी पहनकर मैदान में अपनी काबिलियत दिखाए। कोई भी युवा खिलाड़ी अपनी आईपीएल टीम के लिए या फिर अपनी राज्य टीम के लिए कितना भी अच्छा प्रदर्शन क्यों ना करता आ रहा हो, फिर भी भारतीय टीम के लिए खेलना अपने आप में एक अलग बात है।
आज हम बात करेंगे ऐसे ही पांच भारतीय खिलाड़ियों की जो बहुत समय से अपनी आईपीएल टीम या फिर रणजी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं आए हैं, और उन्हें इंतजार है भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का और टीम इंडिया के लिए खेलने का।


Suryakumar yadav
             
                        1.सूर्यकुमार यादव

पहला नाम इस लिस्ट में आता है मुंबई के सूर्यकुमार यादव का। सूर्यकुमार ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और इंडिया ए केे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक 77 फर्स्ट क्लास मैच में 5000 से अधिक रन बनाए हैं सूर्यकुमार यादव ने। ये नंबर चार पर आ कर पारी को संभाल भी सकते हैं और नंबर 5 या नंबर 6 पर आकर पारी को खत्म भी कर सकते हैं। हाल ही में हरभजन सिंह ने इनका भारतीय टीम में चयन न होने की वजह से निराशा जताई थी। आईपीएल में भी इन्होंने मुंबई इंडियंस और केकेआर के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। 2019 आईपीएल में सीएसके खिलाफ क्वालीफायर 1 में इनकी अर्धशतकी पाारी को कौन भूल सकता है जिसने एमआई को फाइनल में प्रवेश करा दिया था। यह इंतजार कर रहे हैं भारतीय टीम के लिए  अपने काबिलियत दिखाने का।

Unmukt chand

                            2.उन्मुक्त चंद 

दूसरे नंबर पर नाम आता है दिल्ली के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलने वाले उन्मुक्त चंद का। आप में से बहुत लोगों ने इनका नाम जरूर सुना होगा। 2012 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम में कप्तान थे उनमुक्त चंद और इनकी कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट जीता भी था। पर समय ने ऐसा खेल खेला कि जितना अच्छा करियर थाअपने शुरुआती दिनों में था उतना ही बाद में  खेल के प्रदर्शन में ढलते गए। अब तो उन्मुक्त चंद ईद के चांद की तरह बहुत कम ही नजर आते हैं।पिछले 3 साल से इन्हें आईपीएल में किसी टीम ने नहीं खरीदा है। अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए जगह भी नहीं  बना पा रहे हैं। अब तो उन्मुक्त ने  रणजी ट्रॉफी उत्तराखंड के लिए खेलने का फैसला किया है। आप में से किसी को याद हो तो आज से 7 साल पहले यह भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली के साथ पेप्सी के विज्ञापन में  नजर आए थे उन्मुक्त चंद। वहां पर इन्होंने बोला था कि मैं आप की टीम में अभी आ सकता हूं पर आप मेरी टीम में कभी नहीं आ सकते। अब इसे इनकी खराब किस्मत कहें या सीनियर खिलाड़ियों का गुस्सा। उन्मुक्त चंद आज भी भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना देखते हैं। सीनियर खिलाड़ियों ने सोचा होगा कि हम तेरी टीम में नहीं आ सकते तो तू हमारी टीम में भी नहीं आएगा।


Ishan kishan

                            3. ईशान किशन

तीसरा नाम इस लिस्ट में आता है झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का। इशान अंडर-19 विश्व कप 2016 में भारतीय टीम के  कप्तान थे और उनकी टीम फाइनल तक गई थी। इस टूर्नामेंट के बाद से ही इन्हें महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जाने लगा था। ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज होने कारण लेफ्ट-राइट कॉमबिनेशन बना सकते हैं। नंबर 5 या नंबर 6 पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच भी खत्म कर सकते हैं ईशान किशन। मात्र 21 साल के होने के बावजूद भी इन्हें 2018 आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 6.2 करोड रुपए में खरीदा था। ऋषभ पंत के लगातार असफल होने के कारण इन्हें भारतीय टीम के दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना जा सकता है। आने वाले कुछ सालों में  यह आपको भारतीय टीम के लिए खेलते हुए जरूर देखेंगे।

Krishnappa gowtham with a trophy

                       4. कृष्णप्पा गौतम

चौथा नाम इस लिस्ट में आता है कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम का। गौतम कई सालों से कर्नाटक के लिए और अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 42 फस्ट क्लास मैचों में 1000 ज्यादा रन और 108 विकेट लिए हैं कृष्णप्पा गौतम ने। ये टीम के लिए किसी भी परिस्थिति में गेंदबाज़ी कर सकते हैं।  गौतम पावरप्ले में  विकेट लेने काबिलियत रखते हैं और मैडिल ओवर्स में किफायती गेंदबाजी भी कर सकते हैं।  कृष्णप्पा गौतम बल्लेबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए इन्होंने 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। एक स्पिन गेंदबाजी ऑलरांउडर के तौर पर टीम में आ सकते हैं ।


Ankit rajpoot bowling

                        5. अंकित राजपूत

पांचवां और आखिरी नाम इस लिस्ट में जो आता है वह भी कई समय से भारतीय टीम के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं और अपने सिलेक्शन की राह देख रहे हैं। हम बात कर रहे हैं यूपी की राणजी टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज अंकित राजपूत का। कानपुर के अंकित ने अपने आईपीएल के पहले ही मैच में पहले ही ओवर में रिकी पोंटिंग का विकेट लिया था। 2018 आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इन्होंने एक मैच में 14 रन देकर पांच विकेट लिए थे। फर्स्ट क्लास मैचों में 250 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं अंकित राजपूत। अपने इन्हीं प्रदर्शन की वजह से लगातार भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं और हो सकता है कि इनका इंतजार जल्दी खत्म हो जाए।
                        🙏धन्यवाद🙏

Image source-Twitter 

आपको ये भी ज़रूर पसंद आयेंगे......










No comments:

Post a Comment