Search This Blog

Thursday 30 April 2020

कौन है आज के समय के 5 सबसे ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज।

World cup 2019
क्रिकेट किसे पसंद नहीं है? और क्रिकेट में भी लोगों को छक्के-चौके देखने में तो और मजा आता है। क्रिकेट का खेल बदल चुका है। पहले क्रिकेट में वही बल्लेबाज अच्छा माना जाता था जो पिच पर आए और धीरज के साथ बल्लेबाजी कर अपने पैर जमा सके। पर यह जमाना तो T20 का जमाना है, जहां पहली गेंद से रन बरसने शुरू हो जाते हैं। पूरी दुनिया में अलग-अलग T20 लीग्स होती हैं जहां पर लोगों को छक्के चौके देखने में बहुत मजा आता है।
आज हम बात करेंगे दुनिया के 5 सबसे ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाजों की जो अपने खेल से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं।
Maxwell, cricket, sixer

                          ग्लेन मैक्सवेल


पांचवें नंबर पर नाम आता है ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का। ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अपने रचनात्मक शॉर्ट्स के लिए भी जाने जाते हैं। यह 110 ओडीआई के करियर में अब तक 123 के स्ट्राइक रेट से खेले हैं और 94 छक्के लगा चुके हैं। टी20 क्रिकेट में इनके नाम तीन शतक भी दर्ज हैं। यहां ग्लेन 160 स्ट्राइक रेट से खेलते हैं जो किसी भी गेंदबाज से पसीने छुड़ा सकता है। T20 की 54 इनिंग्स  में 81 छक्के लगा चुके हैं जहां पर इनका उच्चतम स्कोर 145 है जो इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है। 2015 विश्व कप में इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 51 गेंदों में शतक बनाकर अपने नाम किया था ।
England,  six, cricket

                           ऑइन मॉर्गन 


चौथे नंबर पर नाम आता है इंग्लिश कप्तान ऑइन मॉर्गन का। भला इन्हें कौन भूल सकता है? यह पूरी दुनिया में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वर्ल्ड कप 2019 में इन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 17 छक्के जड़ दिए थे, जो एक ओडीआई पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है । ओडीआई में 200 से ज्यादा और T20 में 100 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। T20 में इनका स्ट्राइक रेट 140 के करीब है। इंग्लैंड को 2019 वर्ल्ड कप जिताने में इंग्लिश कप्तान की अहम भूमिका रही थी।
                 
                           जॉस बटलर

तीसरे नंबर पर नाम आता है इंग्लैंड के ही जॉस बटलर का। विकेटकीपर होने के बावजूद यह बल्लेबाज छक्के चौके लगाने में माहिर है। 142 ओडीआई खेलने के बाद भी इनका स्ट्राइक रेट 120 के पार है, जो ओडीआई में बहुत बेहतरीन माना जाता है। T20 क्रिकेट में 140 और आईपीएल में तो 150 ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हैं बटलर। इसमें कोई शक नहीं कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज दर्शकों का खूब मनोरंजन करता है। जॉस बटलर 117 ओडीआई पारियों में 321 चौके और 125 छक्के लगा चुके हैं। इन नंबरों के साथ इस लिस्ट में जगह बनाना तो बनता है।
Australia cricket sixer

                           डेविड वॉर्नर

दूसरे नंबर पर नाम आता है ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर का। 2009 में ऑस्ट्रेलिया के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने बिना कोई फर्स्ट क्लास मैच खेले ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल टीम में पदार्पण किया। इन्होंने अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 43 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। इन्होंने हाल ही में 1 साल के बैन के बाद वापसी की हो, पर यह पूरी दुनिया में अपनी निरंतरता के लिए जाने जाते हैं। टी20 और आईपीएल, दोनों में इनका स्ट्राइक रेट 140 के पार है। आईपीएल की 126 पारियों में 180 छक्कों के साथ 4500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। आज के समय के सबसे अच्छे बाएं हाथ के बल्लेबाज माने जाते हैं डेविड वॉर्नर।

India cricket,  rohit sharma

रोहित शर्मा

पहले नंबर पर नाम आता है हिटमैन रोहित शर्मा का। इनका तो नाम ही काफी है। ओडीआई क्रिकेट में  43 अर्धशतक और 29 शतक के साथ 9000 से ज्यादा रन। यह भारत के लिए ओडीआई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी है। 240 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं रोहित। इनके नाम ओडीआई में तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं। श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी को कौन भूल सकता है। पूरी टीम के रन रोहित ने अकेले ही बना दिए थे। T20 और आईपीएल में भी रोहित का स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा है। गेंदबाजों में इनके नाम का खौफ बहुत है। बिना किसी शक के आज के समय के सबसे ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं।
                        🙏धन्यवाद🙏

                           
आपको यह जरूर पसंद आएंगे---

कौन से हैं विराट कोहली के वे रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ना बहुत मुश्किल है?
https://vanshthawani7.blogspot.com/2020/04/blog-post_23.html

अगर आईपीएल 2020 नहीं हुआ तो किन खिलाड़ियों को का सबसे ज्यादा नुकसान?https://vanshthawani7.blogspot.com/2020/04/blog-post_17.html?m=1

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस: आखिर क्या है सफलता का राज ?https://vanshthawani7.blogspot.com/2020/04/blog-post_12.html

आरसीबी :किस्मत के खेल में थोड़ा पीछे।https://vanshthawani7.blogspot.com/2020/04/blog-post_8.html

3 comments: