Search This Blog

Tuesday 21 April 2020

अगर आईपीएल ना हुआ, तो किन खिलाड़ियों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान ?

हर एक क्रिकेट प्रेमी सिर्फ आईपीएल का इंतजार कर रहा है। हर कोई यही चाहता है कि आईपीएल जल्द से जल्द शुरू हो जाए। किसी को नहीं पता कि कोरोना वायरस का कहर कब खत्म होगा और आईपीएल कब शुरू होगा। यूं तो आईपीएल 2020 कई खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, पर आज हम बात करेंगे उन पांच खिलाड़ियों की जिनको आईपीएल 2020 का ना होना  सबसे ज्यादा नुकसानदायक होने वाला है।
                         1. महेंद्र सिंह धोनी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है महेंद्र सिंह धोनी का। आप सभी जानते ही होंगे कि वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं और वे आईपीएल 2020 से ही मैदान में वापसी करने वाले थे। भारतीय टीम के सिलेक्टर्स ने भी कह दिया था कि धोनी की भारतीय टीम में वापसी उनके आईपीएल 2020 के प्रदर्शन के आधार पर ही होगी। इसलिए महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का सत्र बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण था और आईपीएल का ना होना इनको बहुत नुकसान दे सकता है। क्योंकि भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए उनके पास यही एक आखरी मौका था। जहां पर अपने खेल का प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को बंद कर सकते थे।
                             2. पैट कमिंस
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है पैट कमिंस का। और आए भी क्यों ना? इनको आईपीएल 2020 के ऑक्शन में केकेआर ने साढे़ 15 करोड़ में खरीदा था। जिसके साथ ही रही वह आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। पर अगर आईपीएल 2020 नहीं होता है, तो इनको इन इस रकम से हाथ धोने पड़ सकते हैं। आईपीएल  खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह बंद स्टेडियम और बिना दर्शकों के भी आईपीएल खेलने को तैयार हैं। उनका कहना है कि इससे दुनिया में सकारात्मक संदेश जाएगा। पर बात तो कुछ और ही है। इन्हें अपने पैसे बचाने हैं।अभी कुछ दिनों में ऐसी खबर ना आ जाए कि कमिंस ने बीसीसीआई से कहा है कि सब खिलाड़ियों को उनकी छत पर भेज दीजिए वह अपनी छत पर भी आईपीएल खेलने को तैयार हैं। या हो सकता कि वह कहें कि आईपीएल वीडियो गेम में भी खेला जा सकता है।
 3. केदार जाधव
तीसरा नाम इस लिस्ट में आता है केदार जाधव का। वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही यह टीम में अंदर-बाहर होते रहते हैं। अगर उनको T20 वर्ल्ड कप 2020 में खेलना था तो इनका आईपीएल 2020 में अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी था। मगर आईपीएल नहीं होता है तो उनको बड़ा भारी नुकसान हो सकता है। बढ़ती उम्र के साथ उनका वर्ल्ड कप 2023 में खेलना बहुत मुश्किल है और T20 वर्ल्ड कप 2019 में इनके पास अपनी काबिलियत दिखाने का आखरी मौका था। वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते थे। 
4. ऋषभ पंत
चौथा नाम आता है ऋषभ पंत का। इंन पर टीम को बहुत भरोसा था। इसी कारण इनको मौके पर मौका मिलता गया। पर यह बार-बार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। आखिरकार इन्हें भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा ही दिया गया। और इनकी जगह केएल राहुल को टीम का विकेटकीपर बना दिया गया। लेकिन अगर इनको फिर से भारत की टीम में वापसी करनी थी आईपीएल 2020 इनके लिए अच्छा साबित हो सकता था। 
5.रविचंद्रन अश्विन
पांचवा और आखिरी नाम जो इस लिस्ट में आता है वह रविचंद्रन अश्विन का। किसी जमाने में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और  मुख्य स्पिनर हुआ करते थे। पर अब वक्त बदल चुका है। यह भारतीय टीम में नजर ही नहीं आते। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से ही यह भारतीय टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं। इन्होंने कहा था कि वह टी-20 विश्व कप 2019 में खेलना चाहते हैं। जिसके बाद आईपीएल 2020 उनके लिए डूबते को तिनके का सहारा हो सकते हो सकता था। पर अगर आईपीएल नहीं होता है तो इनका वर्ल्ड कप 2019 में खेलने का सपना टूट सकता है ।
आपने देखे वह पांच खिलाड़ी जिनके लिए आईपीएल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण था। पर हम तो यही उम्मीद करते हैं कि कोरोना वायरस का कहर जल्दी से खत्म हो जाए और हम सभी आईपीएल 2020 के मजे ले सकें।
🙏धन्यवाद🙏

                              

3 comments: